अमलतास Cassia Fistula
Additional Info
इसका उपयोग खासतौर पर कैंसर के रोकथाम के लिए किया जाता है। इसके अलावा त्वचा संबंधित समस्या, दस्त, ट्यूमर आदि को ठीक करने में मदद करता है। अमलतास के छाल में कुछ विशेष गुण उपस्थित होता है, जो मधुमेह, कुष्ठ रोग, दाद, हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं।
अमलतास का उपयोग हर्बल दवा के रूप में किया जाता है। यह पेट संबंधित समस्या को ठीक करने में मदद करता है तो चलिए अमलतास कैसिआ फिस्टुला के फायदे के बारे में विस्तार से बताते हैं।
- दाद को ठीक करे अमलतास के गुण – दाद की समस्या त्वचा में खुजली व जलन की समस्या को उत्पन्न करता है। लेकिन दाद को ठीक करने के लिए अमलतास की पत्तिया बहुत लाभदायक मानी जाती है। क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट गुण उपस्थित होते है। यह दाद से खुजली, जलन को कम करता है। अमलतास की पत्तियों का लेप बनाकर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता हैं।
- गर्भावस्था को रोके अमलतास के बीज – गर्भावस्था को रोकने के लिए अमलतास पौधे का उपयोग पुराने समय से किया जाता रहा है। इस पौधे में प्रजनन क्षमता कम करने के गुण है जो गर्भावस्था न होने में सहायक होते है। कुछ अध्ययन के अनुसार पशुवो के संभोग के बाद अमलतास के पाउडर देने से गर्भावस्था की संभावना कम देखी गयी थी।
- घावों को ठीक करने में – अमलतास के पौधे में कई तरह के औषधीय गुण है जो उपचार में उपयोग किया जाता है। कुछ शोध के अनुसरा कुछ जानवरो के घावों पर अमलतास लगाने से घाव जल्दी ठीक पाया गया है। इसलिए अमलतास घावों को भरने में मदद करता है।
- गठिया को दूर करने में – गठिया की समस्या मुख्य रूप से हड्डियों की कमजोरी के कारण होता हैं। हालांकि गठिया के बहुत पुरानी समस्या है जो लंबे समय से मनुष्य को ग्रस्त करता है। गठिया होने से दर्द, सूजन होने लगता है, इसलिए इनका सटीक उपचार करना जरुरी होता है। अमलतास का उपयोग गठिया के लिए उपयोगी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की अच्छे गुण है जो दर्द व सूजन से आराम दिलाता है। अमलतास की पत्तियों को घी के साथ घुटनो पर लगाने से दर्द से आराम मिलता हैं।
- कब्ज को दूर करने में – कब्ज की समस्या देखने में तो आम है, किंतु अधिक गंभीर बनने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक ग्लास पानी में अमलतास के फल की लुगदी को भिगो कर रख दे। इस पानी को सुबह छान कर पिए। अमलतास के गूदे पेट साफ करने में मदद करता है। यह पेट के विषाक्ता को दूर करने में मदद करता हैं