शुद्ध अर्जुन Arjun Ki Chhal Terminalia Arjuna
Additional Info
अर्जुन की छाल से सेहत को अनेकों फायदे मिल सकते हैं। चूंकि इसके अंदर कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे- पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि महत्वपूर्ण तत्व मौजूद हैं, ऐसे में इसके प्रयोग से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह स्वाद में कसैली और तीखे होते हैं। साथ ही ये बाहर से सफेद अंदर से चिकने मोटे तथा हल्के गुलाबी रंग के पाए जाते हैं।
1 - अर्जुन की छाल का पाउडर मधुमेह के रोगियों के लिए उपयोगी (Arjuna bark for diabetes)
बता दें कि मधुमेह के रोगियों के लिए अर्जुन की छाल बेहद उपयोगी है। ऐसे में मधुमेह से पीड़ित रोग अर्जुन की छाल के चूर्ण को देसी जामुन के बीजों के साथ मिलाएं व नियमित रूप से रात को सोने से पहले बने चूर्ण का सेवन करें। मात्रा जानने के लिए एक बार आयुर्वेदाचार्य से संपर्क करें। ऐसा करने से मधुमेह रोगियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा आप घर पर अर्जुन की छाल का काढ़ा भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको कदम्ब की छाल, अर्जुन की छाल, जामुन की छाल तथा आजवाइन को एक साथ बराबर मात्रा में पीसना होगा और गैस पर आधा लीटर पानी के साथ उबालना होगा। थोड़ी देर के बाद बने मिश्रण को छानें और ठंडा होने के बाद पी लें।
2 - त्वचा के लिए उपयोगी है अर्जुन की छाल (Arjuna bark for skin)
अर्जुन की छाल का प्रयोग त्वचा के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इससे बना उबटन त्वचा को कई समस्याओं से दूर रख सकता है। अगर आप अपनी स्किन को टाइट करना चाहते हैं या चमकदार और साफ दिखाई देना चाहते हैं तो अर्जुन की छाल से बना लेप एक अच्छा विकल्प है। आप इसे घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको बदाम, हल्दी, कपूर और अर्जुन की छाल को बराबर मात्रा में लेकर पीस ना होगा और चेहरे पर लगाना होगा। ऐसा करने से ना केवल स्किन साफ होती है बल्कि स्किन पर मौजूद सूक्ष्मजीव भी मरते हैं।
3 - मोटापे से छुटकारा दिलाए अर्जुन की छाल (Arjuna bark for weight loss)
अर्जुन की छाल वजन कम करने में भी बेहद मददगार है। ऐसे में अर्जुन की छाल से बना काढ़ा नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी खुद-ब-खुद कम होनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए आपको अलग से व्यायाम करने की जरूरत नहीं है।
4 - दिल की सेहत के लिए अच्छी है अर्जुन की छाल (Arjuna bark for good heart)
बता दें कि अर्जुन की छाल कई हृदय समस्या से लड़ने में मददगार हैं। ये न केवल अनियमित धड़कन संकुचन दूर करती है बल्कि हृदय में आई सूजन, स्ट्रोक के खतरे को भी दूर कर सकती है। यह दिल को ताकत पहुंचाती है। ऐसे में आम अर्जुन की छाल और जंगली प्याज को समान मात्रा में लें और उसका चूर्ण बनाएं। इस पाउडर को नियमित रूप से दूध के साथ सेवन करने से हृदय की ब्लॉकेज दूर होगी और मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी।
5 -मूत्र की रुकावट को दूर करे अर्जुन की छाल (Arjuna bark for urinary infection)
मूत्र से संबंधित रोगों को दूर करने में अर्जुन की छाल बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा गुर्दे या मूत्राशय की पथरी को निकालने में भी इसका प्रयोग किया जाता है। ऐसे में अर्जुन की छाल को पीसकर दो कप पानी में उबालें और गैस से उतारकर रोगी को इसका सेवन करने के लिए दें। आप इसका सेवन दिन में दो बार कर सकते हैं। ऐसा करने से न केवल पेशाब की रुकावट दूर होती है बल्कि शरीर में भी तंदुरुस्ती आती है।
6 - मुंह के छालों को दूर कर अर्जुन की छाल (Arjuna bark for mouth ulcers)
अर्जुन की छाल से मुंह के छालों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में अर्जुन की छाल के चूर्ण को नारियल के तेल के साथ मिलाएं और छालों पर लगाएं। ऐसा करने से मुंह के छाले तुरंत ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है तो अर्जुन के चूर्ण को गुड़ के साथ सेवन करें। ऐसा करने से बुखार उतर जाएगा।
7 - खांसी से राहत पहुंचाए अर्जुन की छाल (Arjuna bark for cough)
जो लोग खांसी से परेशान हैं या जिन लोगों को अरसे से खांसी की समस्या हो रही है वह ताजा अर्जुन की छाल का काढ़ा घर पर बनाएं। इसके लिए आपको अर्जुन की छाल को सुखाकर उसे पीसना होगा। उसके बाद उसमें अडूसा के पत्तों का रस निकालना होगा और मिलाना होगा। अब फिर से इस चूर्ण को सिखाना होगा फिर से इस प्रक्रिया को दोहराना होगा। इसे तकरीबन छह से सात बार करने के बाद एक पैक तैयार होगा। उसे आपको शीशी में भरना होगा। अब इस पैक को शहद के साथ चाटना होगा। ऐसा करने से खांसी की समस्या दूर हो जाएगी।
8 - उच्च रक्तचाप को कम करे अर्जुन की छाल (Arjuna bark for high blood pressure)
जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से परेशान रहते हैं उन्हें बता दें कि अर्जुन की छाल ट्राइग्लिसराइड की समस्या को कम करती है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ अर्जुन की छाल का पाउडर एनजाइना के दर्द को भी कम करता है। इसके लिए आपको दो गिलास पानी में अर्जुन की छाल का पाउडर उबालना होगा। जब पानी आधा रह जाए तो उसे ठंडा करके सेवन करें। ऐसा करने से कोलेस्ट्रॉल कम होगा और हाई ब्लड प्रेशर में भी राहत मिलेगी।
अर्जुन की छाल से होने वाले नुकसान (Arjun Bark Side Effects)
1 - अर्जुन की छाल से रक्त स्राव के साथ शर्करा को भी कम किया जा सकता है। ऐसे में जो लोग बीपी या मधुमेह की दवाई का सेवन करते हैं उन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें।
2 - गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से पहले महिला एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
नोट - अर्जुन की छाल का सेवन सेहत के लिए उपयोगी है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। ऐसे में इसका उपयोग डॉक्टर की परामर्श के बाद ही करें। यदि आपको कोई स्किन एलर्जी है तो अर्जुन की छाल से बना लेप त्वचा पर ना लगाएं। इसके अलावा यदि आप कोई स्पेशल डाइट का प्रयोग कर रहे हैं तो फिर डाइट में अर्जुन की छाल को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करें। यदि आपको कोई गंभीर बीमारी है तब भी किसी का प्रयोग ना करें। हो सकता है कि आप जिस बीमारी के लिए दवाई का उपयोग कर रहे हैं उसका असर अर्जुन की छाल के कारण कम हो जाए, ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।