गोखरू छोटा | ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस सीड्स | छोटे कैल्ट्रोप्स | गोखराtribulus Terrestris
Additional Info
गोखरू स्वास्थ्य के लिए एक उपयोगी (Gokhru benefits) हर्ब है। यदि आप इसके बारे में नहीं जानते, तो जरूर जान लें। खासकर, वे पुरुष-महिलाएं जिनकी सेक्सुअल लाइफ और सेक्सुअल सेहत में काफी समस्याएं हैं। इसका वैज्ञानिक नाम ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस (Tribulus terrestris) है। इसकी तासीर गर्म होती है। गोखरू का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसके फल पर कांटे लगे होते हैं और आकार में यह काफी छोटा होता है। जानें, गोखरू के सेवन से सेहत को क्या फायदे (Gokhru benefits) होते हैं...
गोखरू कई शारीरिक समस्याओं जैसे सीने में दर्द, एग्जिमा, प्रोस्टेट के आकार को सही करता है। गोखरू सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्दी हर्ब माना गया है। सेक्सुल डिसऑर्डर के साथ ही यह इंफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर करता है। यह शरीर के वात, पित्त और कफ को नियंत्रित करता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल किसी अच्छे आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर किया जाए, तो लाभ जल्दी होगा और आपको इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। जानें, गोखरू के फायदों के (Gokhru health benefits) बारे में..
शारीरिक कमजोरी करे दूर
गोखरू पुरूषों के प्रजनन अंगों में मजबूती लाता है। बांझपन को दूर करता है। स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ाता है। यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Gokhru benefits for sexual disorder) की समस्या को भी दूर करता है, इसलिए पुरुषों के लिए इसे काफी लाभकारी माना जाता है। जिन्हें शारीरिक कमजोरी महसूस होती है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको चना, गोखरू का रस या चूर्ण और मिश्री की बराबर मात्रा चाहिए। चनों को 24 घंटे के लिए गोखरू के रस में मिलाएं। जब चने रस से भर जाएं तब इन्हें छाया में सुखा लें। सूखने के बाद इनका चूर्ण बना लें। इसका 1 चम्मच सुबह-शाम दूध के साथ शहद मिला कर खाएं। आपकी सेक्स से संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन करे दूर
यौन स्वास्थ्य बेहतर न होने से सेक्सुअल लाइफ बुरी तरह से प्रभावित होती है। इससे कई बार शादीशुदा रिश्ते में दरार आ जाती है। यौन स्वास्थ्य के लिए गोखुरू लाभकारी (How Gokhru is healthy) होता है। शोध के अनुसार, 3 महीने तक गोखरू का सेवन (health benefits of Gokhru) करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से काफी हद तक निजात मिलती है।
इंफर्टिलिटी होती है ठीक
गोखरू पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ाता है। कई अध्ययन बताते हैं कि गोखरू का सेवन (Benefits of Gokhru) सिर्फ 60 दिन में स्पर्म कांउट को बढ़ा देता है, जिससे पुरुषों को इंफर्टिलिटी की समस्या से निजात मिलती है। दो से तीन महीने तक इसका सेवन करने से पुरुषों की सेक्सुअल डिजायर और फर्टिलिटी दोनों बढ़ती है। पुरुषों को बांझपन से छुटकारा मिलता है।
महिलाओं की यौन समस्याएं भी हों ठीक
कुछ शोध के अनुसार, यह महिलाओं में भी सेक्सुअल समस्याओं को ठीक करता है। एक महीने तक इसके लगातार सेवन से सेक्सुअल डिजायर, कामुकता, सेक्स पावर, लुब्रिकेशन और सेक्स करने की ताकत में इजाफा होता है। यौन समस्याओं से निजात दिलाने में गोखरू का सेवन फायदेमंद (Gokhru) होता है।
एग्जिमा का उपचार
त्वचा से संबंधित बीमारी एक्जिमा का भी गोखरू इलाज (Gokhru is healthy for skin) करता है। यह त्वचा के लाल पड़ने और स्किन ब्रेकआउट को ठीक करने में मदद करता है।
सीने का दर्द करे कम
गोखरू का रस सीने के दर्द को कम करता है। हृदयशूल या दिल का दर्द एक बीमारी है, जिसके कारण सीने में दर्द पैदा हो जाता है। गोखरू का सेवन हृदयशूल के उपचार के लिए करना लाभकारी होता है (Gokhru benefits in hindi) लेकिन इसका सेवन वैद्य के परामर्श के अनुसार ही करना चाहिए
कार्डियक फंक्शनिंग को बढ़ावा
यह एंटीऑक्सीडेंट की प्रकृति से भरपूर होता है जिससे की हृदय रोगों का इलाज करने में फॉर्मूलेशन बहुत प्रभावी है। गोक्षुरा हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। रक्त वाहिकाओं में लिपिड के गठन को रोकता है। गोक्षुरा में बायोएक्टिव घटक मौजूद होते है।
जो गैर-एस्ट्रिफ़ाइड फैटी एसिड (एनईएफए) का स्तर भी कम करता है। जिसके कारण कई तरह की बीमारी स्ट्रोक, दिल के दौरे, रक्त के थक्के इस तरह के जोखिम कम हो जाते है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बनाकर रखता है।
गोक्षुरा साइड इफेक्ट - Gokshura side effects
गोक्षुरा का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है, लेकिन इससे नुकसान भी हो सकते है। यह पुरुषों में प्रोस्टेट का आकार भी बढ़ा देता है। पेट के विकार भी उत्पन्न कर सकता है। इसका सेवन करने के पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए। नीचे बताये गए मामलों में विशेष तौर पर सावधानी बरतनी चाहिए।
१. एलर्जी
बहुत से लोगों को एलर्जी हो सकती है जैसे : चकत्ते होना या पेट खराब होना।
२. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गोक्षुरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है की इससे भ्रूण के विकास को हानि हो सकती है।
३. किसी बीमारी में
अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है और उसकी दवाएं खा रहे है। तब भी सावधानी रखनी चाहिए। जिन महिलाओं को स्तन कैंसर, गर्भाशय के कैंसर और जिन पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर की कभी बीमारी रही है तो उन्हें भी गोक्षुरा के सेवन से बचना चाहिए।
४. सर्जरी का इतिहास
आपने कभी कोई सर्जरी करवायी हो पहले तो निर्धारित खुराक का सेवन करना चाहिए।
५. बच्चे को
बच्चे संवेदनशील होते हैं। उन्हें गोक्षुरा देने के पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
६. उच्च रक्तचाप के रोगी
जो लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। उन्हें भी चिकित्सकीय देखरेख में इसका सेवन करना चाहिए।
७. मधुमेह
यह रक्त शर्करा का स्तर कम करता है। मधुमेह के रोगी को डॉक्टर से सुझाई गई खुराक लेकर इसका सेवन करना चाहिए।
निष्कर्ष :
इस आयुर्वेदिक औषधि के इतने सारे लाभ है। कई रोगों का इलाज करने के लिए यह उपयोगी है। गोखरू क्या है और गोखरू के फायदे आपने जाने। लेकिन किसी विशेष बिमारी के लिए इसका सेवन करने के पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।